हिमाचल प्रदेश

नवरात्रि मेले में उमड़ी भक्तों की भीड़, 2000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Admindelhi1
24 Oct 2026 11:06 AM IST
नवरात्रि मेले में उमड़ी भक्तों की भीड़, 2000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
x
नवरात्रि मेले में 2000 श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी

नाहन: श्री महामाया बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुरआश्विन शारदीय नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं का आना जारी है। मेले के 13वें दिन लगभग 2,000 श्रद्धालुओं ने श्री महामाया बालासुन्दरी मंदिर में शीश नवाया।मंदिर न्यास के अनुसार 13वें दिन श्रद्धालुओं ने ₹ 8,57,540/- रुपये का नकद चढ़ावा माता के चरणों में अर्पित किया।

उल्लेखनीय है कि माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर उत्तर भारत की एक प्रसिद्धपीठ है जहां पर माता दुर्गा पिंडी रूप में विराजमान हैं। यहाँ पर प्रदेश सहित पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और इस अवसर पर यहां मेले का भी आयोजन किया जाता है।

Next Story