हिमाचल प्रदेश

अदालत ने छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर भेजा

Admin Delhi 1
9 Jun 2022 11:47 AM GMT
अदालत ने छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर भेजा
x

शिमला: हिमाचल प्रदेश के 265 करोड़ से अधिक के छात्रवृत्ति घोटाले में चंडीगढ़ से गिरफ्तार किए गए आईटीएफटी संस्थान मोहाली के प्रमुख मुकेश कुमार को सीबीआई अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं। रिमांड के दौरान आरोपी से छात्रवृत्ति घोटाले से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस संस्थान पर सबसे ज्यादा 40 करोड़ की स्कॉलरशिप हड़पने का आरोप है। सीबीआई को काफी समय से आरोपी की तलाश थी। अब तक छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में विभिन्न संस्थानों के 25 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

गुप्त सूचना के आधार पर सीबीआई की टीम ने कई मर्तबा चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली और अन्य राज्यों में दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ रहा था। सीबीआई ने आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया था। सीबीआई की अदालत में पेश करने पर अदालत ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं।

Next Story