हिमाचल प्रदेश

नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं नकली दवाएं, अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF ने मारा छापा

jantaserishta.com
19 Nov 2026 10:07 AM IST
नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं नकली दवाएं, अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF ने मारा छापा
x
देखें वीडियो.
लखनऊ: नकली दवाओं के धंधे की जांच में जुटे उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (UPFSDA) ने हिमाचल प्रदेश में बड़ी कार्रवाई की है। UPFSDA की विशेष टीम और यूपी स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मिलकर सोलन जिले के नालागढ़ में चल रही एक अवैध दवा फैक्ट्री पर छापा मारा। जांच में पता चला कि इस फैक्ट्री में बड़ी दवा कंपनियों के ब्रांड नाम से ऐसी दवाएं बनाई जा रही थीं जो महंगी हैं और बाजार में खूब बिकती हैं।
नालागढ़ के राजपुरा, खेड़ा बाईपास इलाके में चल रही इस फैक्ट्री में एंटीबायोटिक, न्यूरो और एसिडिटी की दवाएं अवैध तरीके से बनाई जा रही थीं। शुरुआती जांच के मुताबिक, इन नकली दवाओं को नामी कंपनियों जैसी पैकिंग में तैयार किया जाता था ताकि बाजार में इन्हें असली दवा के रूप में बेचा जा सके।
छापे के दौरान टीम को फैक्ट्री से दवा बनाने और पैक करने वाली कई मशीनें और उपकरण मिले। बरामद सामान में ब्लिस्टर पैकिंग मशीन, एल्युमिनियम-एल्युमिनियम पैकिंग मशीन, कैप्सूल भरने वाली मशीन और वजन तौलने के उपकरण हैं। इनके साथ प्रिंटेड फॉयल और स्टीरियो प्रिंटिंग के उपकरण भी जब्त किए गए।
जांच एजेंसियों का कहना है कि इन्हीं मशीनों और पैकिंग सामग्री की मदद से नकली दवाओं को बड़े ब्रांड की दवाओं जैसा बनाया जा रहा था। आशंका है कि ये दवाएं असली दवाओं के नाम पर बाजार में बेची जा रही थीं।
इस नेटवर्क की जांच तब शुरू हुई जब उत्तर प्रदेश के कई शहरों में कार्रवाई हुई। वाराणसी, मुरादाबाद और लखनऊ में जांच के दौरान नकली दवाएं मिलीं, जिसके बाद यह पता लगाया जा रहा था कि ये दवाएं कहां बन रही हैं।
पिछले हफ्ते वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र में छापे के दौरान 17 तरह की नकली दवाएं बरामद हुई थीं। इनमें PAN-D, प्रेसिज-300, न्यूरो-300, Pregabalin C-AZ, Cefixime-Azithromycin और A-Cipex-625 जैसी दवाएं थीं। A-Cipex-625 में Amoxycillin और Potassium Clavulanate होता है।
वाराणसी में मिली दवाओं के बनने की जगह खोजते हुए जांच टीम हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले तक पहुंची। नालागढ़ की फैक्ट्री पर छापे के बाद इस धंधे के पीछे एक अंतरराज्यीय नेटवर्क होने की आशंका जताई जा रही है।
फिलहाल जांच एजेंसियां फैक्ट्री से जुड़े लोगों के साथ-साथ दवाओं के निर्माण और उनकी सप्लाई के नेटवर्क की जांच कर रही हैं। UPFSDA ने कहा है कि नकली दवाओं के निर्माण और सप्लाई को रोकने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी। ऐसा कारोबार आम लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story