हिमाचल प्रदेश

अनुबंध नियमित कर्मचारी संगठन ने सरकार को दी चेतावनी, मांगें नहीं मानीं, तो दबेगा नोटा

Sarita
3 Oct 2022 6:32 AM IST
Contract regular employees organization warned the government, if the demands are not accepted, NOTA will be suppressed
x

 न्यूज़  क्रेडिट : divyahimachal.com

हिमाचल अनुबंध नियमित कर्मचारी संगठन ने सरकार को चेताया है कि छह अक्तूबर को होने वाली कैबिनेट में कर्मचारियों को नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता प्रदान की जाए।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिमाचल अनुबंध नियमित कर्मचारी संगठन ने सरकार को चेताया है कि छह अक्तूबर को होने वाली कैबिनेट में कर्मचारियों को नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता प्रदान की जाए। अगर इस कैबिनेट में ऐसा नहीं होता है तो फिर आगामी विधानसभा चुनावों में हजारों कर्मचारी नोटा का बटन दबाने को मजबूर हो जाएंगे। हिमाचल अनुबंध नियमित कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष गर्ग, प्रदेश महासचिव अनिल सेन , प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कुमार, प्रदेश प्रचार प्रमुख मुरारी लाल ने एक संयुक्त बयान में कहा कि सरकार ने अनुबंध कर्मचारियों का कार्यकाल तीन से दो वर्ष तो कर दिया परंतु उन कर्मचारियों का क्या कसूर जिन्होंने आठ वर्ष, छह वर्ष, पांच वर्ष और तीन वर्ष का लंबा कार्यकाल अनुबंध पर काटा है। प्रदेश सरकार नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता व अनुबंधकाल को कुल सेवाकाल में जोडक़र उन्हें अति शीघ्र राहत प्रदान करे। प्रदेश महामंत्री अनिल सेन ने कहा कि सरकार इस इस मांग को आगामी छह अक्तूबर को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में हर हालत में पूरी करें अन्यथा देश की हजारों कर्मचारी आगामी विधानसभा चुनावों में नोटा दबाने को मजबूर हो जाएंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। अत: सरकार अति शीघ्र अनुबंध से नियमित कर्मचारियों को वरिष्ठता व अनुबंध काल को कुल सेवाकाल में जोडऩे की अतिशीघ्र घोषणा करें।

Next Story