हिमाचल प्रदेश

चम्बा में आज तक नहीं हो पाया सुरंगों का निर्माण, ग्रामीणों ने छेड़ा हस्ताक्षर अभियान

Shantanu Roy
12 Dec 2022 9:56 AM GMT
चम्बा में आज तक नहीं हो पाया सुरंगों का निर्माण, ग्रामीणों ने छेड़ा हस्ताक्षर अभियान
x
बड़ी खबर
चम्बा। चम्बा जिला के संपूर्ण विकास के लिए बेहतर कनैक्टिविटी का होना बहुत जरूरी है। वर्तमान समय में बेहतर कनैक्टिविटी न होना भी जिला के विकास में सबसे बड़ी बाधा है। बेहतर कनैक्टिविटी के लिए यहां पर पर्याप्त सुरंगों का निर्माण होना बहुत जरूरी है। चम्बा मुख्यालय के समीप मंगला से चुवाड़ी के लिए सुरंग का निर्माण अब तक नहीं हो पाया है। वहीं होली से उतराला तथा पांगी घाटी को जोड़ने वाली चैहणी सुरंग के निर्माण की दिशा में भी अब तक कोई कार्य नहीं हुआ है। बेहतर कनैक्टिविटी के लिए इन सुरंगों का जल्द से जल्द निर्माण होना बहुत जरूरी है। यह मुद्दा जनमत निर्माण अभियान भाग 2 के तहत लोगों ने प्रमुखता से उठाया। जनमत निर्माण अभियान के तहत आज चम्बा, होली तथा चुराह क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान छेड़ा गया। इस दौरान प्रबुद्ध लोगों सहित, महिलाओं, युवाओं व बुजुर्गों ने एक स्वर में उक्त सुरंगों का निर्माण जल्द करवाने की मांग उठाई।
Next Story