हिमाचल प्रदेश

पांवटा में कांग्रेसियों ने घेरा जल शक्ति विभाग का दफ्तर, लगाए ये गंभीर आरोप

Shantanu Roy
11 Aug 2022 6:54 AM GMT
पांवटा में कांग्रेसियों ने घेरा जल शक्ति विभाग का दफ्तर, लगाए ये गंभीर आरोप
x
बड़ी खबर
पांवटा। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जल शक्ति विभाग के कार्यालय का घेराव कर जोरदार नारेबाजी की। कांग्रेस मंडल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, राकेश चौधरी, नितिन शर्मा, गुमान सिंह आदि ने कहा कि पांवटा साहिब में जल शक्ति विभाग अवैज्ञानिक तरीके से हैंडपंप व ट्यूबवैल लगा सरकारी पैसों का दुरुपयोग कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग के अधिकारी कथित तौर पर कुछ ठेकेदारों के साथ मिलकर गड़बड़झाला कर रहे हैं। उधर, जल शक्ति विभाग पांवटा साहिब के सहायक अभियंता एसएस पुंडीर ने कहा कि जिस स्थान पर पानी की किल्लत होती है, वहां लोगों की डिमांड पर हैंडपंप लगाए जाते हैं।
Next Story