हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सोमवार से हल्ला बोल आंदोलन करेगी शुरू: प्रतिभा सिंह

Admin Delhi 1
25 March 2023 3:11 PM GMT
कांग्रेस सोमवार से हल्ला बोल आंदोलन करेगी शुरू: प्रतिभा सिंह
x

शिमला: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी मामले में पार्टी सोमवार से हल्ला बोल आंदोलन शुरू करेगी। सिंह ने दावा किया कि गांधी की लोकसभा सदस्यता जल्दबाजी में सरकार के दबाव में रद्द की गई है। उन्होंने इसके लिये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना की।

उन्होंने कहा कि समूची कांग्रेस गांधी के साथ खड़ी है तथा सूरत की अदालत के मानहानि मामले में फैसले के खिलाफ पार्टी शीर्ष न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का कोई भी षडयंत्र गांधी के ‘भारत बचाओ और संविधान बचाओ’ के संकल्प को कमजोर नहीं सकता। प्रतिभा सिंह ने दावा किया कि अडानी मामले से लोगों का ध्यान हटाने के लिये गांधी को सदन में बोलने से रोकने के लिए उन्हें संसद से बाहर किया गया है लेकिन कांग्रेस इस मामले की संयुक्त संसदीय समिति की मांग और भी प्रमुखता से उठाएगी।

Next Story