हिमाचल प्रदेश

अभद्र भाषा का प्रयोग कर रही कांग्रेस : त्रिलोक कपूर

Admin2
9 July 2022 11:01 AM GMT
अभद्र भाषा का प्रयोग कर रही कांग्रेस : त्रिलोक कपूर
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला पालमपुर की एक विशेष बैठक वूल फेडरेशन बनूरी में जिला अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें भारतीय जनता पार्टी के आने वाले समय में कामकाज को लेकर विशेष चर्चा की गई। बैठक में कांगड़ा-चंबा के संगठनात्मक महामंत्री राजपाल सिंह ने सभी को निर्देश दिए कि अब समय अपने-अपने बूथ पर जुट जाने का है। बैठक में कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के सहप्रभारी एवं कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष डा. राजीव भारद्वाज ने कहा कि हमें यह प्रण करके यहां से जाना है कि अब जो एक सीट पिछली बार हम नहीं जीत पाए थे, उसको भी जीत कर चारों सीटें इस जिला की हमें जीत दर्ज करनी है।

बैठक में विशेष रूप से उपस्थित कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी एवं प्रदेश के महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि इस बार हमें मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी की कार्ययोजना के अनुसार एक तो रिवाज बदलना है, दूसरा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जो कि इसी प्रदेश से संबंध रखते हैं, उनके लिए यह हिमाचल में सरकार को पुन: स्थापित करके विजय को उनकी झोली में डालना है। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी के लोग अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, हमें उनके हर गलत प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देना है।
सोर्स-divyahimanchal


Next Story