हिमाचल प्रदेश

नगर निगम शिमला के चुनाव को हाईजैक करने का प्रयास कर रही कांग्रेस : जयराम

Shantanu Roy
14 April 2023 9:28 AM GMT
नगर निगम शिमला के चुनाव को हाईजैक करने का प्रयास कर रही कांग्रेस : जयराम
x
शिमला। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी नगर निगम शिमला के चुनाव को हाईजैक करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि उपमुख्यमंत्री, मंत्री व विधायकों के आवास के नाम पर वोट बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक कमरे में 18 वोट बनाए जाना इसका प्रमाण है। जयराम ठाकुर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार आरक्षण रोस्टर को अपनी सुविधा के अनुसार बदलने की कोशिश कर रही है।
जयराम ने कहा कि भाजपा नगर निगम शिमला से संबंधित मामले में कोर्ट के निर्णय का इंतजार भी कर रही है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते, लेकिन वर्तमान सरकार ने सारी व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस सरकार की तरफ से अपनाए जाने वाले ओछे हथकंडों से जनता को अवगत करवाएगी। उन्होंने कहा कि शिमला के चुनाव के लिए पूरे प्रदेश को शामिल नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी।
Next Story