हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बोलीं, हिमाचल को आम बजट से नहीं होगा फायदा

Gulabi Jagat
2 Feb 2023 9:26 AM GMT
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बोलीं, हिमाचल को आम बजट से नहीं होगा फायदा
x
शिमला
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों के विकास के लिए बजट में विशेष योजनाएं दी जानी चाहिए थीं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया गया है। पहाड़ी क्षेत्रों की बजट में उपेक्षा की गई है। कृषि और बागबानी क्षेत्र की पूरी तरह अनदेखी हुई है। बजट में हिमाचल में रेलवे के विकास की भी किसी भी योजना का प्रस्ताव नहीं है जो बहुत ही दुखदाई है। इस बजट ने एक बार फिर से प्रदेश के लोगों को मायूस किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने लोकसभा में प्रस्तुत वर्ष 2023-24 के बजट पर निराशा प्रकट की है। इससे न तो देश की अर्थव्यवस्था सुधरेगी और न ही बेहतर विकास दर हासिल होगी। यह पूरी तरह दिशाहीन बजट है। इससे देश में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ेगी। केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रतिभा सिंह ने इसे जनविरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को सात लाख तक कि टैक्स छूट को कम से कम 12 लाख तक किया जाना चाहिए था। प्रतिभा सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के इस बजट का हिमाचल को कोई फायदा नहीं मिला है।
Next Story