हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची, 9 वार्डों से ये लड़ेंगे चुनाव

Shantanu Roy
13 April 2023 9:49 AM GMT
कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची, 9 वार्डों से ये लड़ेंगे चुनाव
x
शिमला। नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस की चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी की तरफ से प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी गई है। कांग्रेस ने 9 और वार्डों से प्रत्याशियों नगर निगम के चुनावी मैदान में उतारा है।

इनमें 02-रुल्दु भट्टा वार्ड से सत्या शर्मा, 04-अन्नाडेल से उर्मिला कश्यप, 05-समरहिल से जगदीश ठाकुर, 08-बालुगंज से दलीप थापा, 11-नाभा से सिम्मी नंदा, 22-शांति विहार से विनीत शर्मा, 24-सांगटी से कुलदीप ठाकुर, 26-पंथाधाटी से कुसुम चौहान, 34-कनलोग से आलोक पठानिया का नाम शामिल है। उक्त प्रत्याशियों की सूची स्क्रीनिंट कमेटी के चेयरमैन हर्षवर्धन चौहान ने जारी की है। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस बीते दिन 7 वार्डों से प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है।
Next Story