हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, CM जयराम की सीट पर चेतराम ठाकुर को मिला टिकट

Admin4
18 Oct 2022 6:58 PM GMT
कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, CM जयराम की सीट पर चेतराम ठाकुर को मिला टिकट
x
शिमला। कांग्रेस ने हिमाचल चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। पहली सूची में 46 उम्मीदवारों का नाम है। बता दें कि हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को वोटिंग होगी।
खास बात यह है कि बीजेपी के वर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सीट पर कांग्रेस ने चेतराम ठाकुर को टिकट दिया है। चेतराम ठाकुर इस समय हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के महासचिव हैं।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं और सभी सीटों पर 12 नवंबर को एक साथ मतदान होगा। 8 दिसंबर को मतगणना होगी। फिलहाल राज्य में भाजपा की सरकार है। लेकिन इस बार चुनाव रोचक होने वाला है, क्योंकि भाजपा और कांग्रेस के साथ ही आम आदमी पार्टी भी मैदान में है।
पार्टी ने धर्मशाला से सुधीर शर्मा को मैदान में उतारा है। वहीं, कुल्लू से सुंदर ठाकुर को टिकट मिला है। मंडी से चंपा ठाकुर को टिकट दिया गया है। मुकेश अग्निहोत्री को हरोली, आशा कुमारी को डलहौजी तो वहीं सुखविंदर सुखू को नादौन से चुनाव लड़ने के लिए टिकट मिला है।
Next Story