हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिला कांग्रेस विधायक दल, मंत्रिमंडल को लेकर सूची शॉर्टलिस्ट

Shantanu Roy
16 Dec 2022 10:39 AM GMT
दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिला कांग्रेस विधायक दल, मंत्रिमंडल को लेकर सूची शॉर्टलिस्ट
x
बड़ी खबर
हिमाचल। हिमाचल मंत्रिमंडल को लेकर जारी खींचतान के बीच प्रदेश कांग्रेस विधायक दल ने वीरवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ ही सभी पार्टी विधायक मौजूद रहे। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विधायकों को जीत की बधाई देने के साथ ही एकजुट होकर चलने की बात कही।


हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने जो 10 गारंटी योजनाएं दी हैं, उन्हें पहली कैबिनेट में लागू किया जाएगा। दिल्ली में एएनआई को दिए बयान में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पहली कैबिनेट में जो 10 गारंटी योजनाएं हैं वो लागू करेंगे। उसके अलावा 5 साल में जनता की सेवा में और जो फैसले लेने होंगे वो भी करेंगे। विक्रमादित्य सिंह हमारी कैबिनेट में जरूर होंगे।

Next Story