हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस नेता दिल्ली में फैलाते हैं झोली और प्रदेश में आकर निकालते हैं गाली: अनुराग

Shantanu Roy
27 Jun 2023 10:29 AM GMT
कांग्रेस नेता दिल्ली में फैलाते हैं झोली और प्रदेश में आकर निकालते हैं गाली: अनुराग
x
ऊना। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के कांग्रेस नेता दिल्ली में मदद के लिए झोली फैलाते हैं और प्रदेश में आकर गाली निकालते हैं। जनसंपर्क अभियान के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहले दिल्ली में कांग्रेस नेता अप्वाइंटमैंट मांगते हंैं। जब हम प्रदेश के लिए प्रोजैक्ट मंजूर करते हैं तो यही नेता प्रदेश में आकर केंद्र सरकार को गाली देने का काम करते हैं। केंद्र सरकार का धन्यवाद करने की बजाय केंद्र सरकार को कोसना प्रदेश सरकार बंद करे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि एक तरफ हाथ फैलाएं तो दूसरी तरफ आलोचना करें। प्रदेश सरकार कर्जे में घिरी हुई है। 15-15 दिन कर्मचारियों को वेतन नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश की खुलकर मदद कर रही है। हमीरपुर संसदीय हलके में भी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 670 करोड़ रुपए की सड़कों को अभी मंजूरी दी गई है। बल्क ड्रग पार्क के लिए केंद्र सरकार 1500 करोड़ रुपए प्रदान कर रही है। क्या यह प्रदेश की मदद नहीं है। केंद्र हर हाल में प्रदेश को खुलकर धन मुहैया करवा रही है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्ष का महागठबंधन नहीं, बल्कि यह ठगबंधन है। एक-दूसरे के हितों के खिलाफ यह काम करने वाले दल हैं। भ्रष्टाचार से घिरे हुए दल एक प्लेटफार्म पर एकत्रित हुए हैं। इसका कोई फर्क पडऩे वाला नहीं है। ममता जब पटना गईं तो कांग्रेस से बात नहीं की। वापस बंगाल गईं तो कांग्रेस को भाजपा की बी टीम बताया। नीतीश राज में 1750 करोड़ का पुल बना तो नहीं, बल्कि गिर गया। लालू जमीन के बदले जॉब देने के स्कैम में घिरे हैं। 1600 करोड़ का नीतीश राज में घोटाला हो गया। नौकरी के बदले नकदी मांगने वाली ममता बैनर्जी आरोपों से घिरी हुई हैं।
इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने जनसंपर्क अभियान के तहत समूरकलां में प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, पूर्व मंत्री वीरेन्द्र कंवर, सुमित शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, राम कुमार व अन्य नेताओं की मौजूदगी में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दुनिया के बड़े-बड़े देशों में नहीं होता है, उसे मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने पूरा करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले जो कभी सोचा नहीं था, उसे मोदी जी ने करके दिखाया। मोदी ने गरीबों को 3.50 करोड़ पक्के मकान, 12 करोड़ शौचालय, 12 करोड़ घरों को नल से जल की सुविधा, हर घर बिजली और 4 एल.ई.डी. बल्ब, 60 करोड़ लोगों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज, 48 करोड़ लोगों के बैंक खाते खुलवा कर उन्हें वित्त प्रणाली से जोडऩा, धारा 370 हटाना, अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण, विश्व की 10वीं बड़ी अर्थव्यवस्था से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना। इनके अलावा अनगिनत कार्य हुए हैं, जिससे आज भारत प्रगति के पथ पर अग्रसर है। अनुराग ठाकुर ने हाल के दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कीविदेश यात्रा पर कहा कि मोदी को मिस्र में मिस्र का सबसे बड़ा सम्मान दिया गया। इस कार्यक्रम में करीब 2 दर्जन से ज्यादा पूर्व सैनिकों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
Next Story