हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी कर "लूट की छूट" का दिया नाम

Admin Delhi 1
29 Oct 2022 11:27 AM GMT
कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी कर लूट की छूट का दिया नाम
x

शिमला न्यूज़: कांग्रेस ने सूबे की जयराम सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी कर दी है। चार्जशीट में कांग्रेस ने सरकार पर गंभीर आरोप जड़े है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री व प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू व प्रदेश मीडिया की प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता अलका लांबा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकार वार्ता में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आरोप पत्र को जारी किया। जिसका शीर्षक "लूट की छूट" रखा गया है। कांग्रेस के आरोपपत्र में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को कमजोर एवं अनुभवहीन बताते हुए उन्हे दिल्ली की कठपुतली की उपाधि से नवाजा गया है। पांच साल की भाजपा सरकार ने हिमाचल में ऐसा कोई वर्ग नहीं जिसे ठगा नहीं। भ्रष्टाचार, वन, खनन माफिया को बढ़ावा, नशे का बढ़ता प्रकोप, महंगाई मानो भाजपा सरकार के आभूषण बने।

1. झूठे वादे एवं कुप्रबंधन

भाजपा ने सरकार बनाने से पहले सुशासन के जो वादे किए थे वे सब के सब विफल हुए। सच दरअसल यह है भाजपा जो दृष्टि पत्र जारी करती है वह चुनावी जुमले का पुलिंदा होता है। साथ ही वित्तीय कुप्रबंधन की वजह से प्रदेश पर कर्ज का बोझ 62000 करोड़ पार कर गया है।

2. महंगाई

कांग्रेस शासन के दौरान महंगाई पर हल्ला मचाने वाले भाजपा नेता आज 100 रु लीटर पेट्रोल और 1000 के LPG सिलेंडर पर चुप है। रसोई का बजट धराशाई हुआ है। GST की मार से आटा, दूध, दही, ब्रेड, तेल की कीमतें आसमान पर है।

3. बेरोजगारी

CMIE के आंकड़ों के अनुसार हिमाचल प्रदेश बेरोजगारी मे 8 वे स्थान पर है। यहां बेरोजगारी का औसत 9.2% है जो राष्ट्रीय औसत दर 7.9% से अधिक है। 67000 सरकारी पद रिक्त है। प्रदेश का युवा निजी नौकरी से भी वंचित है, क्योंकि आउटसोर्सिंग के बहाने भाजपा सरकार में ज्यादातर बाहरी लोगों को नौकरी मिली है।

4. पुलिस भर्ती पेपर लीक घोटाला

प्रदेश के लगभग दो लाख युवाओं का नौकरी का सपना तोड़ने वाला घोटाला गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की नाक के नीचे हुआ। जिसकी जांच तक नहीं होने दी गई।

5. भर्ती घोटाले

प्रदेश में राज्य एवं केंद्र सरकार के विभिन्न शिक्षा संस्थानो मे BJP RSS से जुड़े लोगों को भर्ती किया गया। UGC मापदंडों को ताक पर रखकर सिफारिशों के आधार पर भर्तियां हुई।

6. आपदा में लूट

कोरोना महामारी मे PPE खरीद घोटाले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा तक देना पड़ा। सैनिटाइजर और उपकरण खरीद में भी करोडो का घोटाला हुआ।

7. बिजली विभाग घोटाले

कांग्रेस सरकार में CAG रिपोर्ट पर हंगामा करने वाले भाजपाई अब HPTCL, IPDS कार्य, सोंग टोंग कड़छम योजना पर भ्रष्टाचार की CAG रिपोर्ट पर चुप है और कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

8. PWD में करोड़ों का घपला

घटिया गुणवत्ता के कार्य करवाना, बिना स्वीकृति कार्य जारी करवाना, कार्यो में देरी करवाना और अपने चहेते ठेकेदारों को करोड़ों के भुगतान कर खुद पैसे बनाना भाजपा सरकार की पहचान बनी है।

9. जल शक्ति या धनशक्ति?

अपने खास फर्म को नियमों की धज्जियां उड़ाकर करोडो के भुगतान, घटिया सामग्री की उच्च दामों पर खरीद, करोडो का पाइप खरीद घोटाला, शिमला क्लीन वेज मे फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र जैसे अनेक मामले जयराम ठाकुर के भ्रष्टाचार के गवाह है। CAG की रिपोर्ट में सरकार की धज्जियां उडी है।

10. खाद्य आपूर्ति विभाग घोटाला

E-POSH मशीन खरीद में 30 करोड़ का घोटाला, घटिया गुणवत्ता का समान उच्च दर पर खरीदना एवं राशन की दुकानों के राशन मे भारी गड़बड़ी मिलना इस बात का सबूत है की ये विभाग भाजपा के पैसे खाने का विभाग बन गया है।

11. खनन माफिया

खड्डो में अवैध खनन बेरोकटोक चलने देना, टैंकर और टिपर की खुलेआम आवाजाही को अनदेखा करना और अवैध खनन माफिया को बढ़ावा दे सरकारी राजस्व का करोड़ों का नुकसान करवाकर अपनी जेबे भरने का काम भाजपा सरकार ने किया है।

12. अवैध जंगल कटाई

खनन माफिया के साथ वन माफिया पर भी जयराम सरकार मेहरबान रही है। नाचन विधायक का अवैध वन कटाई मामला प्रदेश की जनता नहीं भूली है। हजारो पेड़ काटे जा रहे है। कोई जांच और कार्रवाई नहीं हो रही है।

13. शिक्षा विभाग मतलब RSS भर्ती केंद्र

सरकारी अभियांत्रिकी महाविद्यालयों मे नियमो को अलग रख भाजपा RSS से जुड़े लोगों को प्रोफेसर बनाया गया, जिनके पास असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का अनुभव नहीं था। स्कूल के बच्चों को दी जाने वाली वर्दी में तक ये भाजपाई 60 करोड़ का घोटाला कर चुके है।

14. गोवंश की दयनीय अवस्था

गौ माता का नाम लेकर राजनीति करने वाली भाजपा सरकार के दौरान हजारों गायों की मौत हुई। किसी प्रकरण में जांच नहीं हुई। कोई जवाबदेही तय नहीं हुई। भाजपा केवल राजनीतिक फायदे के लिए गौ माता का नाम इस्तेमाल करती है।

15. वादाखिलाफी

हिमाचल भाजपा के लाबे समय से जो मुद्दे थे वो केंद्र व राज्य में भाजपा सरकार बन जाने

के बाद गायब हो गए

1. नदियों के पानी पर रॉयल्टी

2. ग्रीन बोनस

3. प्रदेश को कर्ज मुक्त करना

4. पठानकोट और भानूपुली से लेह रेलवे लाइन का निर्माण

5. बीबीएमबी से प्रदेश का शेयर लेना

6. भ्रष्टाचार मामलों में जीरो टॉलरेंस

7. समान आचार संहिता लागू करना

8. आरक्षण समाप्त करना

9. जनसंख्या नियंत्रण के लिये कदम उठाना

16. अन्य मामले

आरोप पत्र में ऐसे कई अन्य मामलों का जिक्र किया गया है जो भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार, नाकामी, वादा खिलाफी, भाई भतीजावाद एवं वित्तीय कुप्रबंधन को उजागर करते है। कांग्रेस ने आरोप पत्र जारी कर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को इनपर तथ्यों के साथ जवाब देने की चुनौती दी है। कांग्रेस का कहना है की ये आरोप पत्र भाजपा सरकार की नाकामी उजागर करने के लिए एक मजबूत और पुख्ता दस्तावेज है जिसे जनता के संज्ञान में लाकर भाजपा की पोल खोलना बेहद जरूरी था।

Next Story