- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- कांग्रेस ने शिमला शहर...
हिमाचल प्रदेश
कांग्रेस ने शिमला शहर के लिए कुछ किया है तो उसका ब्यौरा जनता के सामने रखे: जयराम
Shantanu Roy
29 April 2023 10:18 AM GMT

x
शिमला। नगर निगम शिमला चुनाव को लेकर प्रचार में उतरे भाजपा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को बालूगंज वार्ड में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने जहां मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में वोट मांगे वहीं कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी जब सत्ता में थी तो उसने शिमला के विकास के लिए कोई काम नहीं किया और पिछले 5 साल में भाजपा शासित नगर निगम ने करोड़ों के काम कर शिमला को अभूतपूर्व विकास दिया। आज कांग्रेस पार्टी के नेता जनता के बीच जाकर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं अगर कांग्रेस पार्टी ने शिमला शहर के लिए कुछ किया है तो उसका ब्यौरा जनता के सामने रखे। जयराम ने इस दौरान पार्टी के घोषणा पत्र में किए गए वायदों को पूरा करने की बात कही।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल ने कहा कि नगर निगम शिमला के चुनाव में भाजपा दिन-प्रतिदिन पूर्ण बहुमत के साथ जीत की ओर अग्रसर है। शिमला क्षेत्र की जनता स्वीकार कर रही है कि भाजपा ने शिमला के विकास के लिए नए आयाम स्थापित किए हैं। बिंदल ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार केवल 4 महीने में ही जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। कांग्रेस सरकार से जनता का मोह भंग हो चुका है। नगर निगम चुनाव में एक भी ऐसी घोषणा कांग्रेस व कांग्रेस की सरकार ने नहीं की है जिस पर इनका अपना कोई योगदान हो।कांग्रेस शिमला नगर निगम को लेकर दिशाविहीन है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा शिमला के विकास के लिए केन्द्र की भाजपा सरकार से माकूल धन उपलब्ध करवाएगी।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news

Shantanu Roy
Next Story