- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- राहुल गांधी की लोकसभा...
हिमाचल प्रदेश
राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने पर कांग्रेस उग्र, प्रदेश भर में किया सत्याग्रह
Shantanu Roy
27 March 2023 9:41 AM GMT

x
शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने पर शिमला में पार्टी नेता ऐतिहासिक रिज मैदान पर हाथ में डरो मत पोस्टर लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने सत्याग्रह पर बैठे। इसके साथ ही अन्य जिलों और ब्लॉकों में भी कांग्रेस सड़कों पर उतरी। मीडिया से बातचीत में जिला कांग्रेस शिमला शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर सभी जिला व ब्लॉक मुख्यालय पर सत्याग्रह का आयोजन किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो पदयात्रा की और जो समर्थन उन्हें लोगों का मिला है, उससे केंद्र सरकार पूरी तरह से घबरा गई है, ऐसे में तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर लोकसभा से उनकी सदस्यता रद्द की गई है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता अपने नेता राहुल गांधी के साथ खड़ा है। केंद्र सरकार की तानाशाही को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। भाजपा का कोई भी षड्यंत्र राहुल गांधी के भारत बचाओ व संविधान बचाओ के संकल्प को कमजोर नहीं कर सकता। राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस सोमवार से प्रदेशभर में हल्ला बोल आंदोलन शुरू करेगी। पार्टी का कहना है कि राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करवाना भाजपा की छोटी मानसिकता और जनादेश का अपमान है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ रविवार को दिल्ली राजकोट में सत्याग्रह में शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता दबाव में रद्द की गई है। देश की जनता भाजपा के अलोकतांत्रिक व तानाशाही रवैए को देख रही है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news

Shantanu Roy
Next Story