- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- कांग्रेस को 35 साल तक...
हिमाचल प्रदेश
कांग्रेस को 35 साल तक विकास का आइडिया ही नहीं आया : जेपी नड्डा
Shantanu Roy
4 Nov 2022 9:17 AM GMT

x
बड़ी खबर
चम्बा। हिमाचल प्रदेश के लोगों ने तय कर लिया है कि राज नहीं रिवाज बदलना है। हमने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भी रिवाज बदला है, हिमाचल में भी रिवाज बदलेंगे। यह बात भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सलूणी में भाजपा की जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तो हमेशा हिमाचल का हक छीना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल प्रदेश को अब तक 83,727 करोड़ दिए हैं। कांग्रेस ने 35 साल से यहां की ङ्क्षचता नहीं की और अब कह रहे हैं कि आइडिया बताओ।
आपको 35 साल तक विकास करने का आइडिया ही नहीं आया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि काम करने की आपकी न तो सोच है और न ही आदत। लोगों की सेवा करने के बारे में आपने कभी सोचा नहीं। नड्डा ने कहा कि मैं एक ही आइडिया दूंगा कि घर पर आराम कीजिए और डीएस ठाकुर को काम दीजिए। उन्होंने कहा कि डल्हौजी विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इसे पर्यटन के लिए विकसित किया जाएगा। भाजपा सत्ता में आते ही सबसे पहले इस क्षेत्र को विकसित करेगी।
Next Story