- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- कांग्रेस ने हिमाचल...
हिमाचल प्रदेश
कांग्रेस ने हिमाचल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की 14 सदस्यीय चुनाव समिति का किया गठन
Gulabi Jagat
17 Aug 2022 3:25 PM GMT

x
हिमाचल विधानसभा चुनाव
कांग्रेस ने हिमाचल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की 14 सदस्यीय चुनाव समिति का गठन किया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि समिति के सदस्यों के नाम के प्रस्ताव को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंजूरी दी है और सभी सदस्यों से तत्काल अपना काम शुरू करने को कहा है।
उन्होंने कहा कि समिति में वरिष्ठ नेता प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री, आनंद शर्मा, सुखविंदर सिंह सुक्खू, विप्लव ठाकुर, आशा कुमारी, ठाकुर कौल सिंह, कुलदीप सिंह राठौर, कर्नल धनीराम शांडिल, रामलाल ठाकुर, हरीश महाजन, राजेंद्र राणा, विनय कुमार और रजनीश कीमटा को शामिल किया गया है। कांग्रेस की इस चुनाव समिति में हिमाचल प्रदेश से सम्बद्ध कांग्रेस के सभी सचिवों और प्रदेश कांग्रेस के सभी संगठनों के प्रमुखों को पदेन सदस्य बनाया गया है।

Gulabi Jagat
Next Story