- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- कांग्रेस कमेटी महासचिव...
कांग्रेस कमेटी महासचिव का शेड्यूल तय, प्रियंका गांधी 31 को कुल्लू में मांगेंगी वोट

न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। 40 स्टार प्रचारकों के साथ हिमाचली रण में उतरने वाली कांग्रेस के अभियान की बागडोर एक बार फिर प्रियंका गांधी वाड्रा के हाथ में हैं। 31 अक्तूबर को प्रियंका गांधी कुल्लू से प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी। प्रियंका के सोलन दौरे के दौरान ही तय हो गया था कि वह अन्य तीन लोकसभा क्षेत्रों में भी आएंगी और जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी के लिए कांग्रेस ने दोहरी तैयारी की है। इसमें रोड शो और जनसभा दोनों के लिए तैयारियां की गई हैं। प्रियंका गांधी 31 अक्तूबर को मंडी संसदीय क्षेत्र का दौरा करेंगी। एक दिन में दोनों जिलों में कांग्रेस ने बड़े आयोजन की तैयारियां की है। इनमें कुल्लू में रोड शो का आयोजन होगा, जबकि मंडी में जनसभा में प्रियंका गांधी कांग्रेस के पक्ष में हवा बनाने का काम करेंगी। इसके बाद प्रियंका गांधी कांगड़ा संसदीय क्षेत्र का दौरा करेंगी। यह दौरा चार नवंबर को होगा।