हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस प्रत्याशी सोहन लाल ने सुंदरनगर से भरा नामांकन

Admin Delhi 1
25 Oct 2022 9:53 AM GMT
कांग्रेस प्रत्याशी सोहन लाल ने सुंदरनगर से भरा नामांकन
x

शिमला: हिमाचल विधानसभा चुनाव-2022 का बिगुल 14 अक्टूबर को हो गया था। राजनीतिक दल भी मतदाताओं पर पूरी नजर टिकाए हैं। इस बार सिरमौर में मतदाताओं की बात करें,तो पुरुष मतदाता ही हरेक विधानसभा सीट पर प्रत्याशी के भाग्य का फैसला करेंगे। हरेक विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं की तुलना में पुरुष मतदाता अधिक है। प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को होने वाली मतदान प्रक्रिया के तहत ईवीएम में कैद होगा। सिरमौर में 10 अक्तूबर तक तैयार की गई मतदाताओं की अंतिम सूची के अनुसार जिला में कुल 3,94,354 मतदाता हैं, जिनमें से 2,05,575 पुरुष व 1,88,774 महिला मतदाता शामिल हैं। महिलाओं के मुकाबले पुरुष मतदाताओं की संख्या 16,801 अधिक है। वहीं, विधानसभा सीट के मुताबिक 55-पच्छाद (एससी आरक्षित) में 39,369 पुरूष व 37026 महिला मतदाता, 56-नाहन में 42,936 पुरुष व 41,607 महिला, 57-श्री रेणुका जी (एससी आरक्षित) में 38,072 पुरूष व 35,528 महिला मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा 58-पांवटा साहिब विधानसभा सीट में 43,652 पुरुष व 40,507 महिला मतदाता, 59-शिलाई विधानसभा सीट में 41,546 पुरुष व 34,106 महिला मतदाता इस बार अपने मतदान का प्रयोग कर सकेंगी।

पहली बार पांच ट्रांसजेंडर भी करेंगे मतदान: सिरमौर की पांच विधानसभा सीटों पर पांच ट्रांसजेंडर मतदाता भी शामिल हैं। इसमें में पच्छाद में 1, नाहन में 2, पांवटा साहिब व शिलाई में क्रमश: 1-1 मतदाता शामिल हैं। जबकि श्री रेणुका जी में कोई भी ट्रांसजेंडर मतदाता सूची में शामिल नहीं है। पहली बार ये मतदाता भी मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला में 10 अक्तूबर तक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई हैं।

सिरमौर में 5 मॉडल पोलिंग बूथ किए गए हैं स्थापित: वहीं, च्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां-एक मतदान केंद्र को मॉडल पोलिंग बूथ स्थापित किया गया है। यहां पर 1211 मतदाता हैं, जिसमें से 616 पुरुष व 595 महिलाएं तथा 11 दिव्यांग मतदाता हैं। नाहन विधानसभा क्षेत्र में जगन्नाथ मंदिर मॉडल मतदान केंद्र बनाया गया है। यहां पर 1188 कुल मतदाता हैं, जिसमें 585 पुरुष तथा 603 महिलाएं व दो दिव्यांग मतदाता हैं। श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के संगडाह-2 पोलिंग स्टेशन को मॉडल पोलिंग बूथ स्थापित किया गया है। यहां पर 556 मतदाता हैं, जिसमें पुरुष 290 तथा महिलाएं 264 तथा 9 दिव्यांग मतदाता भी हैं। पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के पांवटा-3 मतदान केंद्र को मॉडल पोलिंग बूथ बनाया गया है। यहां पर 695 मतदाता हैं, जिसमें 350 पुरुष व 345 महिलाएं तथा 3 दिव्यांग मतदाता हैं। शिलाई विधानसभा क्षेत्र के सतोन-1 को मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाया गया है। यहां पर 1058 मतदाता हैं, जिसमें 565 पुरुष तथा 493 महिलाएं व 5 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं।

Next Story