हिमाचल प्रदेश

अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के अंदर चुनाव कराया जाना सशक्त लोकतंत्र का परिचायक है: विक्रमादित्य सिंह

Admin Delhi 1
17 Oct 2022 11:06 AM GMT
अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के अंदर चुनाव कराया जाना सशक्त लोकतंत्र का परिचायक है: विक्रमादित्य सिंह
x

शिमला न्यूज़: देशभर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के डेलिगेट्स वोटिंग कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस के डेलिगेट्स ने अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए वोट डाले। इस दौरान हिमाचल कांग्रेस महासचिव विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के अंदर चुनाव कराया जाना सशक्त लोकतंत्र का परिचायक है। उन्होंने कहा कि यह इस बात को दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी में मजबूत आंतरिक लोकतंत्र है।

हिमाचल कांग्रेस महासचिव विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए दौड़ में शामिल दोनों ही नेता बेहद अनुभवी है। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां शशि थरूर को केंद्रीय मंत्री रहने के साथ-साथ UN में काम करने का अनुभव है। तो वहीं, मल्लिकार्जुन खड़गे केंद्रीय मंत्री, राज्यसभा में नेता विपक्ष और संगठन की समझ वाले व्यक्ति है। उन्होंने कहा कि दोनों प्रत्याशियों में से जो भी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनेगा, वह पार्टी को आगे ले जाने का काम करेगा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी।

Next Story