हिमाचल प्रदेश

कुछ मांगे पूरी मानने के बाद 432 दिन बाद करूणामूलक संघ का अनशन हुआ खत्म

Admin Delhi 1
4 Oct 2022 12:51 PM GMT
कुछ मांगे पूरी मानने के बाद 432 दिन बाद करूणामूलक संघ का अनशन हुआ खत्म
x

शिमला न्यूज़: हिमाचल प्रदेश के इतिहास में संभवत: सबसे लंबे समय तक चली क्रमिक अनशन 432 दिन बाद खत्म हो गई है। करुणामूलक आश्रित संघ ने क्लास सी और क्लास दो में करुणामूलक आधार पर भर्तियों की मांग को लेकर अनशन शुरू की थी। सरकार ने करुणामूलक आश्रितों के लिए क्लास डी में भर्ती को मंजूरी तो दी, लेकिन क्लास सी में भर्ती की मांग अभी अधूरी ही है। बावजूद इसके करूणामूलक संघ ने अब क्रमिक अनशन खत्म करने का फैसला ले लिया है। करूणामूलक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि सरकार ने क्लास डी में करुणामूलक आश्रितों की भर्ती को अनुमति दे दी है, लेकिन क्लास सी में भर्ती अभी भी लंबित है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने क्लास सी में भर्ती करने से इनकार कर दिया है। ऐसे में अब करूणामूलक संघ के लोगों ने क्रमिक अनशन को खत्म करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि अभी भी उन्हें उम्मीद है कि सरकार चुनाव के बाद एक बार फिर क्लास सी में भर्ती को लेकर विचार करेगी, ताकि करुणामूलक आश्रितों को राहत दी जा सके।

Next Story