- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- कॉलेज जा रहे छात्र की...
हिमाचल प्रदेश
कॉलेज जा रहे छात्र की गाड़ी को टक्कर मारने के बाद पीटा
Shantanu Roy
30 Sept 2023 4:45 PM IST

x
गुडग़ांव। सदर थाना एरिया में रोडरेज में अपनी गाड़ी से कॉलेज जा रहे छात्र की गाड़ी को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जब छात्र ने आरोपियों की गाड़ी रुकवाई तो आरोपी गुस्से में आ गए और छात्र को इतना पीटा कि वह बेहोश हो गया। लोगों ने बेहोशी की हालत में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खेडक़ीदौला के दीपक यादव ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह 27 सितंबर की सुबह अपनी गाड़ी से सेक्टर-40 कॉलेज जा रहा था। जब वह सोहना रोड से पार्क अस्पताल की तरफ मुडऩे लगा।
पीछे से आई एक गाड़ी ने उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इस घटना में उसकी गाड़ी का काफी अधिक नुकसान हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भागने लगे तो दीपक ने आरोपियों की गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगा दी और उन्हें रोक लिया। आरोप है कि गाड़ी रुकते ही दो युवक नीचे उतरे और दीपक के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने किसी वस्तु से दीपक के मुंह पर मारा जिससे उसके नाक से खून आने लगा और वह बेहोश होकर नीचे गिर गया। जब उसे होश आया तो वह अस्पताल में था। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल के बयान के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Tagsहरियाणा न्यूज हिंदीहरियाणा न्यूजहरियाणा की खबरहरियाणा लेटेस्ट न्यूजहरियाणा क्राइमहरियाणा न्यूज अपडेटहरियाणा हिंदी न्यूज टुडेहरियाणा हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हरियाणाहरियाणा हिंदी खबरहरियाणा समाचार लाइवHaryana News HindiHaryana NewsHaryana Latest NewsHaryana CrimeHaryana News UpdateHaryana Hindi News TodayHaryana HindiNews Hindi News HaryanaHaryana Hindi NewsHaryana Samachar Live
Next Story





