- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- हमीरपुर-कांगड़ा दौरे...
हमीरपुर-कांगड़ा दौरे पर जाएंगे CM सुक्खू, करेंगे विकास कार्यों की शुरुआत

Shimla.शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज से हमीरपुर और कांगड़ा जिलों के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री आज सुबह 10:30 बजे शिमला से हमीरपुर के लिए रवाना होंगे। जिसके बाद वह 4 जून को शाम करीब 5 बजे शिमला लौटेंगे। तीन दिवसीय प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू कई विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार सीएम 2 जून को सुबह 10:30 बजे शिमला से हमीरपुर के लिए रवाना होंगे।
यहां से वह बडू कॉलेज जाएंगे जहां वह एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद सीएम ज्वालामुखी जाएंगे जहां वह बस स्टैंड के पास पुलिस चौकी सिटी का उद्घाटन करेंगे और फायर स्टेशन की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद सीएम शाम को अपने विधानसभा क्षेत्र नादौन लौटेंगे। यहां वह निर्माणाधीन खेल परिसर का निरीक्षण करेंगे। वह नए खुले एसडीएम कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। सीएम रात्रि विश्राम नादौन में ही करेंगे, यहां वह लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे।





