हिमाचल प्रदेश

CM सुक्खू ने प्रतिभा सिंह को गुलदस्ता देने से रोका

Kajal Dubey
13 Dec 2022 12:02 PM IST
CM सुक्खू ने प्रतिभा सिंह को गुलदस्ता देने से रोका
x

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर पदभार ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के ऑफिस में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. प्रदेश भर से बड़े नेताओं के साथ आम कार्यकर्ता भी CM सुखविंदर सिंह सुक्खू को बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं. राज्य सचिवालय में प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी हुई है. इस बीच हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और बेटे विक्रमादित्य सिंह भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को बधाई देने के लिए राज्य सचिवालय पहुंचे.

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को गुलदस्ता भेंट करना चाहा, तो सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उन्हें रोक दिया. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यह गुलदस्ता मैं आपको भेंट करूंगा. मैं पहला ऐसा मुख्यमंत्री हूं, जो आपको रिपोर्ट करूंगा क्योंकि मैं पार्टी के सदस्य हूं और आप हमारी पार्टी की अध्यक्ष हैं. यह सुनकर हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई और कमरे में मौजूद लोग भी मुस्कुराते नजर आए.

Next Story