हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से उठाया सैंट्रल यूनिवर्सिटी परिसर निर्माण का मामला

Shantanu Roy
11 Feb 2023 9:24 AM GMT
सीएम सुक्खू ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से उठाया सैंट्रल यूनिवर्सिटी परिसर निर्माण का मामला
x
बड़ी खबर
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा मेंं स्थित सैंट्रल यूनिवर्सिटी के परिसर निर्माण का मामला केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के समक्ष उठाया। नई दिल्ली में शिक्षा मंत्री से भेंट कर मुख्यमंत्री ने सैंट्रल यूनिवर्सिटी के परिसर का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने का आग्रह किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि इसके लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पहले ही पूरी की जा चुकी है। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही केंद्रीय विश्वविद्यालय की आधारशिला रखकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने हिमाचल को केंद्र से वित्त पोषित योजनाओं में मिलने वाली राशि को बढ़ाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की शैक्षणिक अधोसंरचना को सुदृढ़ करने और आवासीय मॉडल विद्यालयों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने का भी आग्रह किया। मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, राज्य पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आरएस बाली, विधायक केवल सिंह पठानिया, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, महाधिवक्ता अनूप रतन, आवासीय आयुक्त मीरा मोहंती तथा मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया इस अवसर पर उपस्थित थे।
Next Story