- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- सीएम सुक्खू ने लगाया...
हिमाचल प्रदेश
सीएम सुक्खू ने लगाया आरोप, बोले-देश को बांटने वाली हैं भाजपा की नीतियां
Shantanu Roy
26 Feb 2023 9:42 AM GMT

x
बड़ी खबर
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आरोप लगाया है कि भाजपा की नीतियां देश को बांटने वाली हैं। इसके विपरीत कांग्रेस का इतिहास त्याग और बलिदान भरा रहा है, जिसके 2 प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश के लिए बलिदान दिया। ऐसे में भाजपा को अपना इतिहास भी बताना चाहिए कि उन्होंने देश के लिए क्या किया? सुखविंदर सिंह सुक्खू छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित कांग्रेस के महाधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी देश को बांटने वाली विचारधारा के खिलाफ आगे बढ़ेगी, जिसके लिए हिमाचल प्रदेश जैसे हिंदू बहुल प्रदेश ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में जनमत दिया है।
सीएम सुक्खू ने प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का श्रेय प्रियंका गांधी वाड्रा को दिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर थे, जिस कारण प्रदेश में प्रचार की कमान प्रियंका गांधी वाड्रा ने संभाली। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी वर्ष 2009 में प्रधानमंत्री बन सकते थे, लेकिन दोनों ने पार्टी की सेवा करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि अब मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में पार्टी सही दिशा की ओर आगे बढ़ रही है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने पर अपनी पहली ही कैबिनेट में ओल्ड पैंशन स्कीम (ओपीएस) को लागू किया। इससे प्रदेश के अधिकारियों व कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक सुरक्षा मिल सकेगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने एनपीएस कर्मचारियों के 8000 करोड़ रुपए रोके लेकिन फिर भी बजट का प्रावधान करके एनपीएस को लागू किया है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वह छोटे परिवार से निकलकर सीएम बने हैं। उनको राजीव गांधी ने प्रदेश में एनएसयूआई का अध्यक्ष बनाया था, जिसके बाद वह आगे बढ़ते हुए मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित अन्य नेताओं के कांग्रेस महाधिवेशन में भाग लेने के लिए रायपुर जाने के कारण शनिवार को सचिवालय सूना पड़ा रहा। हालांकि इससे पहले गत शुक्रवार को राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय मामलों के मंत्री जगत सिंह नेगी जरूर सचिवालय में बैठे थे। सरकार के सचिवालय में न होने के कारण प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों से आए लोगों के हाथ निराशा लगी।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news

Shantanu Roy
Next Story