- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- CM बोले, परिवहन निगम...
हिमाचल प्रदेश
CM बोले, परिवहन निगम में शामिल किए जाएंगे विद्युत चालित वाहन
Gulabi Jagat
18 Feb 2023 9:16 AM GMT

x
शिमला
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि परिवहन विभाग को विद्युत चलित वाहनों से लैस कर दिया गया है और अब हिमाचल पथ परिवहन निगम में भी विद्युत चलित वाहनों का समावेश किया जाएगा। उन्होंने परिवहन निगम के बेड़े में चरणबद्ध ढंग से विद्युत चालित बसें शामिल करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने परिवहन निगम को विद्युत चलित वाहन निर्माताओं के साथ बैठक कर विभिन्न औपचारिकताएं पूर्ण करने को भी कहा। वह शुक्रवार को परिवहन विभाग की एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इसमें उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल को वर्ष 2025 तक हरित ऊर्जा राज्य बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि कार्बन उत्सर्जन को कम करने और हरित ऊर्जा के अधिकतम दोहन को प्राथमिकता प्रदान करते हुए इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विद्युत चालित वाहनों के संचालन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार स्थानीय लोगों तथा बाहर से आने वाले यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए दृढ़ संकल्प है। युवाओं के माध्यम से स्थानीय स्तर पर ई-टैक्सी जैसी सुविधा प्रदान करने पर भी विचार किया जाएगा। समीक्षा बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल, प्रधान सचिव परिवहन आरडी नजीम, परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार और निदेशक परिवहन अनुपम कश्यप भी उपस्थित थे।
Tagsआज का हिंदी समाचारआज का समाचारआज की बड़ी खबरआज की ताजा खबरhindi newsjanta se rishta hindi newsjanta se rishta newsjanta se rishtaहिंदी समाचारजनता से रिश्ता हिंदी समाचारजनता से रिश्ता समाचारजनता से रिश्तानवीनतम समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंगन्यूजताज़ा खबरआज की ताज़ा खबरआज की महत्वपूर्ण खबरआज की बड़ी खबरे

Gulabi Jagat
Next Story