हिमाचल प्रदेश

सीएम जयराम की हालत स्थिर, ट्वीट कर जताया जनता का आभार

Kunti Dhruw
19 Feb 2022 3:07 PM GMT
सीएम जयराम की हालत स्थिर, ट्वीट कर जताया जनता का आभार
x
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिल्ली एम्स में भर्ती हैं.

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिल्ली एम्स में भर्ती हैं, और उनकी हालत स्थिर है। बुखार के साथ सीने में दर्द की शिकायत के कारण उन्हें शुक्रवार को भर्ती किया गया है। एम्स निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया व कार्डियोलॉजी विभाग के वरिष्ठ डॉक्टर अंबुज राय की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें एक-दो दिन तक भर्ती रहना पड़ सकता है।

डॉ. अंबुज राय के अनुसार, सीएम की हालत अभी स्थिर है। प्रारंभिक जांच में सभी चिकित्सीय मानक संतुलित पाए गए हैं। वर्तमान स्थिति चिंताजनक नहीं है। जांच के दौरान पोस्ट कोविड से जुड़ी कोई गतिविधि नहीं मिली है। एहतियात के तौर पर एक से दो दिन बाद मुख्यमंत्री को छुट्टी देने पर विचार किया जाएगा। अभी वह सीएन टावर स्थित वीआईपी कक्ष में भर्ती हैं। जयराम ठाकुर स्वस्थ महसूस न होने पर शुक्रवार को शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे थे, जिसके बाद वह दिल्ली एम्स में आए।
सीएम ने ट्वीट किया, अब स्वस्थ महसूस कर रहा हूं, चिंता की कोई बात नहीं
सीएम जयराम ठाकुर ने ट्वीट किया है कि अब वह स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। चिंता की कोई बात नहीं है। वह स्वास्थ्य कारणों से एम्स दिल्ली में डाक्टरों की देखरेख में हैं। प्रदेशवासियों की शुभकामनाओं और देवी-देवताओं के आशीर्वाद से जल्द स्वस्थ होकर वह प्रदेश की सेवा में जुट जाएंगे।
Next Story