हिमाचल प्रदेश

सीएम जयराम की अरविंद केजरीवाल को चुनौती- हिमाचल में दूर हो जाएगी गलतफहमी

Kunti Dhruw
18 April 2022 12:16 PM GMT
सीएम जयराम की अरविंद केजरीवाल को चुनौती- हिमाचल में दूर हो जाएगी गलतफहमी
x
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को खुलेआम चुनौती दी है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को खुलेआम चुनौती दी है, कि हिमाचल प्रदेश में उनकी गलतफहमी दूर हो जाएगी। जयराम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का अपना घर है। वे जब भी आएंगे तो इससे भाजपा को ताकत ही मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नड्डा का कांगड़ा में जोरदार स्वागत होगा। वह परिवार के समारोह में आ रहे हैं तो उनसे पार्टी के लिए भी कुछ समय मांगा गया है।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को शिमला में पत्रकार वार्ता में कहा कि उनका कांगड़ा में जोरदार ढंग से स्वागत होगा। शिमला में भी रोड शो में भव्य स्वागत किया गया। उनके आने से हिमाचल प्रदेश में एक अलग तरह का वातावरण खड़ा हो गया है। उनके प्रवास से सरकार को मजबूती मिल रही है। केजरीवाल के डर से नड्डा को लाने के आम आदमी पार्टी के बयान पर उन्होंने कहा कि ऐसी बातों को उनको समझ लेना चाहिए।
केजरीवाल की बात पर कहने की कोई जरूरत नहीं है। कहा कि भाजपा देश की ही नहीं, दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। एक आदमी से डरने की कोई बात नहीं है। हम यहां खड़े हैं और खुलेआम चुनौती देते हैं और वह याद करेंगे। हिमाचल में उनकी गलतफहमी दूर हो जाएगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का अपना घर है। वे एक बार नहीं, अनेक बार आते रहेंगे। केजरीवाल की बात पर कुछ कहने की जरूरत नहीं है।


Next Story