हिमाचल प्रदेश

सीएम धामी स्टार प्रचारक के तौर पर हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में करेंगे प्रचार-प्रसार

Admin Delhi 1
23 Oct 2022 9:09 AM GMT
सीएम धामी स्टार प्रचारक के तौर पर हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में करेंगे प्रचार-प्रसार
x

देहरादून न्यूज़: हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का प्रचार-प्रसार शुरू होने जा रहा है। इसके लिए सरकार ने 40 स्टार प्रचारकों के नामों की सूची जारी कर दी है। जिसमें उत्तराखंड से केवल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ही स्टार प्रचारक बनाया गया है। विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए मुख्यमंत्री उत्तराखंड की सीमा से सटे इलाकों में प्रचार के लिए जाएंगे और उनकी कुछ विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाएं कराई जाएंगी।

उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक, दीपावली के बाद संगठन के स्तर पर भी पार्टी पड़ोसी राज्य में भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव प्रबंधन और प्रचार के लिए कार्यकर्ताओं को भेजेगी। पदाधिकारियों की एक टीम पहले ही हिमाचल की करीब 19 विधानसभा सीटों पर मोर्चा संभाल रही है। जैसे-जैसे चुनाव प्रचार जोर पकड़ेगा, पार्टी पदाधिकारियों की टीमों को वहां भेजा जाएगा।

Next Story