- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- किरण बाली के निधन पर...

x
कांगड़ा:हिमाचल के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू आज कांगड़ा में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर.एस. बाली के घर गए और उनकी माता किरण बाली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने आर.एस. बाली और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि बाली परिवार ने हमेशा लोगों के कल्याण और क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किया है।
उन्होंने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री के साथ शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया, धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर, पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष जगदीश सिपहिया, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल और पुलिस अधीक्षक खुशाल शर्मा उपस्थित थे।
TagsCM condoles the demise of Kiran Baliकिरण बाली के निधन पर सीएम ने किया शोक व्यक्तआज का हिंदी समाचारआज का समाचारआज की बड़ी खबरआज की ताजा खबरhindi newsjanta se rishta hindi newsjanta se rishta newsjanta se rishtaहिंदी समाचारजनता से रिश्ता हिंदी समाचारजनता से रिश्ता समाचारजनता से रिश्तानवीनतम समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंगन्यूजताज़ा खबरआज की ताज़ा खबरआज की महत्वपूर्ण खबरआज की बड़ी खबरे

Gulabi Jagat
Next Story