हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के मंडी में बादल फटा

Sonam
10 July 2023 4:43 AM GMT
हिमाचल के मंडी में बादल फटा
x

उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में बारिश कहर बनकर बरस रही है। राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल और पंजाब में आज भी भारी बारिश का अलर्ट है। हिमाचल के मंडी में तेज वर्षा जारी है तो वहीं, हरियाणा द्वारा यमुना में एक लाख क्यूसक पानी छोड़े जाने से दिल्ली में बाढ़ का खतरा है।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में मानसून की बारिश कहर भरपा रही है। कहीं पुल ढह गया है तो कहीं मकान और सड़कें धंस रही हैं। राजधानी दिल्ली भी इससे अछूती नहीं है, यहां के पॉश इलाकों तक में बीते दिन हुई भारी बारिश से अब तक पानी सड़कों पर जमा है।

दिल्ली, हिमाचल और पंजाब में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल के मंडी में जहां आज भी तेज वर्षा जारी है तो वहीं, हरियाणा द्वारा यमुना में एक लाख क्यूसक पानी छोड़े जाने से नदी का जलस्तर तेजी से खतरे के निशान तक पहुंच रहा है।

Sonam

Sonam

    Next Story