हिमाचल प्रदेश

5300 मीटर ऊंचे ग्लेशियर की दरार में गिरा पर्वतारोही लापता

Bharti sahu
20 Jun 2022 1:56 PM GMT
5300 मीटर ऊंचे ग्लेशियर की दरार में गिरा पर्वतारोही लापता
x
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में सीबी रेंज की पहाड़ी में 5300 मीटर ऊंचे ग्लेशियर की दरार में गिरे बंगलूरू के पर्वतारोही का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में सीबी रेंज की पहाड़ी में 5300 मीटर ऊंचे ग्लेशियर की दरार में गिरे बंगलूरू के पर्वतारोही का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। डोगरा स्काउट्स, लाहौल-स्पीति पुलिस और अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान मनाली की रेस्क्यू टीमों ने बर्फबारी के बीच सीबी रेंज 13 में स्थित ग्लेशियर में लगातार तीन दिन तक सर्च ऑपरेशन जारी रखा। लेकिन अब खराब मौसम और बर्फबारी के कारण सर्च ऑपरेशन स्थागित कर दिया गया है।

सर्च ऑपरेशन के दौरान डोगरा स्काउट्स के जवान पर्वतारोही की खोजी में ग्लेशियर की खाई में करीब 150 फीट नीचे उतरे। जवानों ने अपनी जान जोखिम डाल कर खाई में गिरे पर्वतारोही को तलाशा, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इसी दौरान बर्फबारी शुरू होने के कारण सर्च ऑपरेशन को स्थागित करना पड़ा। बताया जा रहा है कि ग्लेशियर की खाई में गिरे बंगलूरू के युवक का नाम वेद व्यास है।
यह चार लोग चंद्रताल के वामतट पर स्थित सीबी के नंबर 13 रेंज को फतह करने निकले थे। ग्लेशियर पार करते समय वेद व्यास दरार में जा गिरा। जिसकी सूचना वेद व्यास के अन्य साथियों ने जिला प्रशासन को दी। अतिरिक्त उपायुक्त काजा अभिषेक वर्मा ने बताया कि खराब मौसम और बर्फबारी के कारण के डोगरा स्काउट्स और जिला प्रशसन की टीम ने सर्च ऑपरेशन को स्थगित कर दिया है।


Next Story