हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में आज व कल मौसम साफ, 10-11 अप्रैल को बरसेंगे मेघ

Shantanu Roy
9 April 2023 9:53 AM GMT
हिमाचल में आज व कल मौसम साफ, 10-11 अप्रैल को बरसेंगे मेघ
x
शिमला। हिमाचल प्रदेश में 8 व 9 अप्रैल को मौसम बेशक साफ रहेगा लेकिन 10 व 11 को मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा/हिमपात होने की संभावना है। हालांकि प्रदेश में मौसम अब साफ बना हुआ है, जिससे धूप खिलने से तापमान में बढ़ौतरी होने लगी है लेकिन मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हुई है, जिसमें करसोग में 5 और पंडोह में 1 मिलीमीटर वर्षा रिकाॅर्ड की गई है। शुक्रवार को राज्य के धौलाकुआं में सर्वाधिक 32.8 डिग्री सैल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
Next Story