- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- पुलिस और युवा कांग्रेस...
पुलिस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, प्रदेशाध्यक्ष की टांग टूटी
![पुलिस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, प्रदेशाध्यक्ष की टांग टूटी पुलिस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, प्रदेशाध्यक्ष की टांग टूटी](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/15/1543491--.webp)
फाइल फोटो
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। विधानसभा घेराव करने पहुंचे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस की बीच हुई झड़प में प्रदेशाध्यक्ष नेगी निगम भंडारी घायल हो गए। उनकी टांग में चोट आई है। इसके चलते उन्हें आईजीएमसी में दाखिल करना पड़ा है। इसके साथ ही प्रदर्शन में शामिल युवा कांग्रेस के करीब 13 कार्यकर्ताओं पर रास्ता रोकने का मामला दर्ज किया गया है। इन सभी पर बालूगंज और ढली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि बाद में सभी को जमानत पर रिहा भी कर दिया गया है। विधानसभा के बाहर बैरिकेडिंग लांघने की कोशिश कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस गाडि़यों में भरकर बालूगंज और ढली थाना ले गई और सड़क को खाली करवा दिया। करीब 45 मिनट तक पुलिस और युकां कार्यकर्ताओं के बीच झड़प होती रही। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। युकां के प्रदर्शन की चेतावनी को लेकर विधानसभा के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। यहां गेट से कुछ दूरी पर दो जगह बैरिकेडिंग की गई थी। जब कार्यकर्ता इन्हें पार करते हुए विधानसभा में घुसने की कोशिश कर रहे थे, तो विधानसभा के मुख्य गेट को बंद कर दिया और कार्यकर्ताओं के आगे पुलिस की गाड़ी खड़ी कर दी गई।