हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सिविल जज बहन का छोटा भाई बना HAS टॉपर

Admin Delhi 1
22 Jun 2022 12:08 PM GMT
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सिविल जज बहन का छोटा भाई बना HAS टॉपर
x

शिमला: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) की परीक्षा में राज्य भर में पहला स्थान हासिल किया है। टॉपर अभिषेक बरवाल ने परीक्षा की तैयारी के लिए सोशल मीडिया से किनारा कर लिया था। रोजाना 9 से 10 घंटे पढ़ाई कर ये मुकाम हासिल किया है।

प्रशासनिक अधिकारी बन अभिषेक का सपना शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाने का है। 20 नवंबर 1993 को जन्मे अभिषेक बरवाल मूलतः मंडी (Mandi) के संधोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेरी के काल्तरी गांव के रहने वाले हैं। अभिषेक के पिता रविंद्र कुमार बरवाल जिला न्यायवादी के पद से रिटायर हुए हैं। माता कौशल्या बरवाल गृहणी है। बड़ी बहन सिविल जज के रूप में धर्मशाला में कार्यरत है। अभिषेक ने वर्ष 2015 में एनआईटी हमीरपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की है।

परीक्षा की तैयारी करते ही छोड़ दिया सोशल मीडिया का साथ: अभिषेक ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा में तीन बार असफलता का सामना भी किया, लेकिन हार नहीं मानी। चौथी बारी में उन्होंने प्रदेश भर में टॉप किया है। अभिषेक ने बताया कि 2018 में जब परीक्षा की तैयारी करने की सोची तो उसी वक्त अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दिए। सिर्फ व्हाट्सएप का इस्तेमाल किया, वो सिर्फ इसलिए ताकि जरूरी जानकारियों का आदान-प्रदान हो सके। 2020 में वन विभाग की परीक्षा में उत्तीर्ण कर लिया।

मौजूदा में अभिषेक को 11 मई 2022 को वन विभाग में बतौर HPFS अधिकारी के पद पर तैनाती मिली है। अभिषेक का मानना है कि किसी व्यक्ति को हार नहीं माननी चाहिए, यदि वे मेहनत करते हैं तो एक न एक दिन सफलता जरूर मिलती है।

शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने की है सोच: अभिषेक ने एमबीएम न्यूज़ नेटवर्क से बातचीत में कहा कि बतौर प्रशासनिक अधिकारी हर क्षेत्र के लिए काम करना दायित्व होगा, लेकिन उनकी सोच शिक्षा के प्रति अधिक है। प्रदेश में शिक्षा के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करना और शिक्षा के बेहतरीन संचालन में आ रही कमियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

Next Story