- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- अटल श्रेष्ठ शहर योजना...
हिमाचल प्रदेश
अटल श्रेष्ठ शहर योजना में नगर परिषद ऊना को दूसरा स्थान, पुरस्कार के रूप में मिले 75 लाख
Shantanu Roy
23 July 2022 9:34 AM GMT

x
बड़ी खबर
ऊना। अटल श्रेष्ठ पुरस्कार योजना के तहत जिला मुख्यालय की नगर परिषद को प्रदेश भर में दूसरा स्थान हासिल हुआ है। स्वच्छता को लेकर चलाई जा रही इस योजना के तहत दूसरे पुरस्कार के रूप में नगर परिषद को 75 लाख रुपए पुरस्कार के रूप में दिए गए हैं। शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर सतपाल सिंह सत्ती ने नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदों और तमाम अधिकारियों कर्मचारियों को यह चेक प्रदान करते हुए कहा कि यह धनराशि नगर परिषद के विकास कार्यों को और भी गति प्रदान करेगी।
सत्ती ने कहा कि जब से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी है तब से ग्रामीण क्षेत्र के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों के विकास के लिए अनेकों योजनाएं चलाई गई है। उन्हीं में से एक स्वच्छता को लेकर अटल श्रेष्ठ पुरस्कार योजना शुरू की गई, जिसमें स्थानीय नगर परिषद ने प्रदेश भर में दूसरा स्थान अर्जित किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की इस योजना के तहत नगर निकायों में सफाई व्यवस्था, विकास और अन्य तमाम चीजों का आकलन करते हुए पुरस्कृत किया जा रहा है। उन्होंने नगर परिषद को पुरस्कार राशि प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया।

Shantanu Roy
Next Story