हिमाचल प्रदेश

विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान बोले चुराह के विधायक, हमारी मिस-मैनेजमेंट के कारण जीती कांग्रेस

Gulabi Jagat
22 March 2023 9:25 AM GMT
विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान बोले चुराह के विधायक, हमारी मिस-मैनेजमेंट के कारण जीती कांग्रेस
x
शिमला
चुराह विधानसभा क्षेत्र के विधायक हंसराज ने कहा कि कांग्रेस को बहुमत नहीं मिला, बल्कि हमारी ही मिस मैनेजमेंट रही है। सरकार सत्ता में तो आ गई हैं, पर पांच साल बीतने में पता नहीं लगता है। ओपीएस, महिलाओं को 1500 जैसी गांरिटयां देकर कांग्रेस ने सत्ता प्राप्त की हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने नारा दिया था कि ‘कांग्रेस नहीं धोखा है, हिमाचल बचाओ यही मौका है’, यह बात आज सच साबित होती नजर आ रही है। ओपीएस देना अच्छी बात हैं, लेकिन सवाल लाख लोगों को खुश करने के लिए 70 से 80 लाख लोगों के साथ सरकार ने अधर्म किया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार से ओपीएस के लिए कोई पैसा नहीं आने वाला हैं, क्योकि केंद्र सरकार पहले ही सपष्ट कर चुकी हैं जिन राज्यों ने ओपीएस को बहाल किया है, उन्हें आर्थिक स्थिति संभालना मुश्किल हो जाएगा।
हरित प्रदेश की ओर बढ़ रहा हिमाचल
कांग्रेस के सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट में हर वर्ग का ख्याल रखा है। इस बजट में यह पहली बार है कि देश के अंदर कोई प्रदेश ग्रीन स्टेट बनने की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बजट में मुख्यमंत्री इलेक्टिक व्हीकल की पॉलिसी लेकर आए हैं। बाकी प्रदेश भी इसका अनुसरण करेंगे और हिमाचल का ही नाम लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सौर उर्जा के क्षेत्र में नौजवानों को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा और इसका जिक्र बजट में है। उन्होंने इसके लिए लैंड पूलिंग का भी सुझाव दिया, ताकि सभी को लाभ मिल सके।
Next Story