हिमाचल प्रदेश

चिराग शर्मा अब SDM के पद पर होंगे विराजमान, जानिए पूरी खबर

Admin Delhi 1
22 Jun 2022 12:04 PM GMT
चिराग शर्मा अब SDM के पद पर होंगे विराजमान, जानिए पूरी खबर
x

शिमला: उपमंडल जोगिंद्रनगर के होनहार ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा की परीक्षा पास कर समूचे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) द्वारा जारी परीक्षा परिणाम में जोगिंदरनगर उपमंडल की चलहारग पंचायत के अलमारा गांव निवासी चिराग शर्मा ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा में प्रदेश भर में पांचवा रैंक प्राप्त किया है। अब चिराग शर्मा बतौर एसडीएम (SDM) कार्यभार संभालेंगे। वर्तमान में चिराग बैजनाथ में आबकारी एवं कराधान विभाग (Excise & Taxation Department) में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। चिराग की प्राथमिक शिक्षा राजकीय सरस्वती विद्या मंदिर भराडू में हुई है। उसके बाद चिराग ने प्रदेश विश्वविद्यालय से बीटेक किया।

चिराग का कहना है कि उन्हें तीसरी बार प्रयास करने पर यह सफलता प्राप्त हुई है। चिराग की इस उपलब्धि से समूचे जोगिंदर नगर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।

Next Story