- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- अश्वनी खड्ड की बाढ़...
हिमाचल प्रदेश
अश्वनी खड्ड की बाढ़ में फंसे बच्चे, सोलन में मौजमस्ती पड़ी महंगी
Gulabi Jagat
23 Aug 2022 6:51 AM GMT

x
सोलन
अश्वनी खड्ड में अचानक बाढ़ आने से पानी में मौज-मस्ती करने गए तीन बच्चे बीच में फंस गए। बच्चों के चिल्लाने पर आसपास के लोगों से रस्सी के तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला। समय रहले लोगों को पता चल गया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों के अनुसार में अचानक पानी का जलस्तर बढऩे से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। जिला प्रशासन की रोक के बाद भी लोग नियमों को दरकिनार कर पानी में उतर कर अपनी जान खतरे में डाल रहे हैं। वहीं, समाजसेवी कुशल जेठी ने कहा कि प्रशासन को नदी-नाले के समीप और सख्ती अमल में लानी चाहिए। साथ ही कड़ी कार्रवाई की जाए।
मणिमहेश के गौरीकुंड में युवक का शव बरामद
भरमौर। मणिमहेश मार्ग पर गौरीकुंड के पास एक युवक का शव बरामद हुआ है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने भरमौर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को मार्चेरी में रखवा दिया है। 72 घंटे के लिए शव को पहचान हेतु रखा जाएगा। पुलिस को गौरीकुंड के पास एक 32 वर्षीय युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना पाते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस को मृतक के पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे पहचान संभव हो पाए। पुलिस ने युवक की पहचान हेतु इसके हुलिए को नजदीकी थानों व चौकी के अलावा सोशल मीडिया पर सांझा किया है। उधर, डीएसपी हैडक्वार्टर अभिमन्यु वर्मा ने मणिमहेश- गौरीकुंड मार्ग पर एक युवक का शव मिलने की पुष्टि की है।
Next Story