- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- मंडी पहुंचे...
हिमाचल प्रदेश
मंडी पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, वाद्ययंत्रों की धुनों पर किया अभिनंदन
Shantanu Roy
19 Feb 2023 9:23 AM GMT

x
बड़ी खबर
मंडी। अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार देर शाम को छोटी काशी पहुंचे। इससे पहले मुख्यमंत्री का सुंदरनगर हैलीपैड पर स्वागत किया गया और इस दौरान उनके साथ हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी उपस्थित थीं। सुंदरनगर से हटगढ़ तक जगह-जगह लोगों ने परंपरागत संगीत व वाद्ययंत्रों की धुनों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
इसके बाद नाचन से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी लाल सिंह कौशल के बेटे के शादी समारोह में मुख्यमंत्री ने शामिल होकर नव दम्पति को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर चंद्रशेखर, कांग्रेस पार्टी के नेता सोहन लाल ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर, जेके आजाद, पवन ठाकुर, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता, डीसी अरिंदम चौधरी, एसपी शालिनी अग्निहोत्री और भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news

Shantanu Roy
Next Story