हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ओक ओवर से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Admin Delhi 1
6 Jun 2023 6:00 AM GMT
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ओक ओवर से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
x

कुल्लू न्यूज़: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिमला के ओक ओवर से पर्यावरण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पोर्टमोर, संजौली और शिमला पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों सहित शिमला नगर निगम के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। रैली में साइकिल सवार भी शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रयास कर रही है. राज्य सरकार ने पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में महत्वाकांक्षी प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है।

प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने का भी प्रयास किया जा रहा है। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य में पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्य सरकार ने ग्रीन बजट पेश किया है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन की दिशा में कई प्रावधान किए गए हैं. विधायक हरीश जनार्थ, केवल सिंह पठानिया, महापौर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल, निदेशक पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी ललित जैन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Next Story