हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह कोविड से संक्रमित

Admin4
19 Dec 2022 11:41 AM GMT
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह कोविड से संक्रमित
x
शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार को नई दिल्ली में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री का राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का कार्यक्रम था। घटनाक्रम के बाद बैठक स्थगित कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। बता दें, मुख्यमंत्री 16 दिसंबर को राजस्थान में अपनी भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ शामिल हुए थे।
Admin4

Admin4

    Next Story