हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू बताएं कि भाजपा को ऐसी भयावह स्थिति में चुपचाप बैठ जाना चाहिए?

mukeshwari
21 Jun 2023 10:10 AM GMT
मुख्यमंत्री सुक्खू बताएं कि भाजपा को ऐसी भयावह स्थिति में चुपचाप बैठ जाना चाहिए?
x

शिमला। भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, डॉ राजीव सहजल और सुखराम चौधरी ने कहा है कि जिला चंबा के सलूणी क्षेत्र की भयावह घटना और नृशंस हत्या के बाद कई दिन तक सरकार ने चुप्पी साधकर रखी। जब चंबावासियों ने आंदोलन किया तो सरकार की नींद खुली। हत्याकांड के 10 दिन बाद सरकारी बयान बहादुर निकले और भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाने शुरू कर दिए। आज तक एक भी मंत्री ने यह नहीं कहा कि ऐसी अमानवीयता देवभूमि हिमाचल प्रदेश में कैसे हो गई।

इन बयान बहादुरों ने एक बार भी इस तरह की जघन्य घटना करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा, ऐसा कुछ भी नहीं कहा। स्थानीय जनता ने जो दावा किया था कि हत्याकांड के आरोपी के कब्जे में सरकारी भूमि है वह भी सच साबित हो रहा है, उस पर भी बयान बहादुर चुप हैं।

भाजपा नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बताएं कि भाजपा को ऐसी भयावह स्थिति में चुपचाप घर पर बैठ जाना चाहिए? हत्या के 10 दिन बाद बीत जाने पर भी मुख्यमंत्री को घटना स्थल पर जाने का मौका नहीं मिला।

भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि आज तक पीड़ित परिवार को किसी प्रकार की सहायता का वचन मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री या मंत्रियों ने न देकर यह साबित कर दिया है कि वे पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनहीन है।

इन्हें तो केवल उन 3 प्रतिशत लोगों की सुरक्षा की चिंता है जो पहले भी सुरक्षित थे, आज भी सुरक्षित हैं और आगे भी सुरक्षित रहेंगे, परन्तु कांग्रेस पार्टी भाजपा को कोसकर अपना गुजारा कर रही है, सरकार का जो दायित्व है उसे पूरा नहीं कर रही है।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story