हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अचानक आईजीएमसी अस्पताल में रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए पहुंचे, जानिये पूरा मामला

Shiddhant Shriwas
18 Feb 2022 11:53 AM GMT
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अचानक आईजीएमसी अस्पताल में रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए पहुंचे, जानिये पूरा मामला
x

फाइल फोटो 

उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का हमीरपुर दौरा रद्द हो गया है।

जनता से रिस्ता वेबडेस्क: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शुक्रवार सुबह अचानक आईजीएमसी अस्पताल में रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए पहुंचे। बताया जा रहा है कि उन्हें छाती में दर्द की शिकायत हुई थी जिसके चलते वे आईजीएमसी आए। यहां पर कार्डियोलॉजी विभाग के चिकित्सकों ने उनके ईको समेत अन्य रूटीन टेस्ट करवाए।

आईजीएमसी के एमएस डॉ. जनक राज ने बताया कि मुख्यमंत्री अस्पताल में रूटीन जांच के लिए आए थे। सभी टेस्ट रिपोर्ट सामान्य हैं। चेकअप करवाने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लौट गए। वे दोपहर बाद नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उनका अचानक दिल्ली का दौरा तय हुआ है। उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का हमीरपुर दौरा रद्द हो गया है।
Next Story