हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एचआरटीसी को मिली नई नवेली बसों को दिखाई हरी झंडी

Admin Delhi 1
8 Jun 2022 9:45 AM GMT
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एचआरटीसी को मिली नई नवेली बसों को दिखाई हरी झंडी
x

शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हमीरपुर से हिमाचल पथ परिवहन निगम की 195 नई बसों में से 16 बसों की पहली खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मीडिया कर्मियों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष उनकी बजट घोषणा के अनुरूप हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा 205 नई बसें खरीदी जानी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 87 बसें पहुंच चुकी हैं और शेष बसें शीघ्र ही राज्य में पहुंच जाएंगी। ये बसें राज्य परिवहन के बेड़े की पुरानी और खराब हो चुकी बसों के स्थान पर संचालित होंगी। हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों में सड़क परिवहन का मुख्य साधन है। इसलिए राज्य सरकार प्रदेश के लोगों को सुरक्षित और आरामदायक यातायात की सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि चालू वर्ष के बजट में उन्होंने 360 नई बसें शामिल करने की घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इन सभी बसों को खरीद कर निगम को उपलब्ध कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सभी बसें बीएस-4 मानकों के अनुरूप होंगी और इनमें सीसीटीवी कैमरा, एसी, रियर व्यू कैमरा, वीएलटीडी ट्रैकिंग सिस्टम आदि नवीनतम सुविधाएं हैं। इस अवसर पर जयराम ठाकुर ने नई शामिल बसों के चालकों को भी सम्मानित किया।

Next Story