हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन भरा

Gulabi Jagat
19 Oct 2022 1:25 PM GMT
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन भरा
x
मंडी, 19 अक्तूबर : बुधवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन भरा। सीएम जयराम ठाकुर ने थुनाग में एसडीएम के समक्ष अपना नामांकन पत्र दर्ज करवाया।
इससे पहले सीएम जयराम ठाकुर ने अपने विधानसभा क्षेत्र के कुथाह में पहुंचकर जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद सीधे नामांकन पत्र भरने हेतु थुनाग पहुंचे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों का सारा जिम्मा एक सराजी के ऊपर है और सराजी उस काम को सफल करके दिखाएंगे। सीएम ने कहा कि सराज उनके दिल में बसा हुआ है और इसको शिखर पर ले जाने के लिए उन्होंने भरसक प्रयास किया है।
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल में 62 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। वहीं शेष विधानसभा सीटों पर भी भाजपा जल्द ही अपने योद्धाओं के नाम घोषित कर सकती है। उधर कांग्रेस ने अभी फिलहाल 46 सीटों पर ही उम्मीदवार घोषित किए है।
Gulabi Jagat

Gulabi Jagat

    Next Story