हिमाचल प्रदेश

घर से चिट्टा व कार से चरस बरामद, महिला सहित 3 गिरफ्तार

Shantanu Roy
12 April 2023 10:12 AM GMT
घर से चिट्टा व कार से चरस बरामद, महिला सहित 3 गिरफ्तार
x
ठाकुरद्वारा। कांगड़ा जिले में नशे के खिलाफ छेड़े विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 2 अलग-अलग स्थानों पर चिट्टे व चरस के साथ के 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। जानकारी के अनुसा पहले मामले में देर रात पुलिस ने बरोटा गांव में एक घर में एक महिला को नशे की खेप सहित काबू किया है। इंदौरा थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि गत रात पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के प्रभारी रमेश ठाकुर अपनी टीम के साथ बरोटा-ठाकुरद्वारा रोड पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बरोटा गांव में एक महिला चिट्टे का कारोबार कर रही है।
पुलिस ने बरोटा पंचायत के पूर्व प्रधान व महिला वार्ड सदस्य की मौजूदगी में घर में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान घर के कमरे में बनाए गए शीशे के शोपीस में रखे एक पाऊच से 7.10 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी महिला की पहचान लक्ष्मी देवी निवासी बरोटा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला के खिलाफ पहले भी थाना इंदौरा में चिट्टे की तस्करी के मामले दर्ज हैं। दूसरे मामले में नूरपुर जिला पुलिस के नारकोटिक्स सैल की टीम ने नूरपुर के हडल पुल के पास गाड़ी सवार 2 लोगों से 250 ग्राम चरस बरामद की है। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि दोनों आरोपी इंदौरा के निवासी हैं। गाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई जारी है।
Next Story